सहायक अभियंता के पद पर चयन से हर्ष

सहायक अभियंता के पद पर चयन से हर्ष



बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 में जनपद के धरहरा निवासी धनंजय कुमार यादव ने सफलता हासिल की है। इनका चयन सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के पद पर हुआ है। इसी 3 मई को आए परिणाम की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में खुशी की लहर है। धनंजय की प्रारंभिक शिक्षा बलिया में ही शिशु मंदिर से हुई। इसके बाद राजकीय इंटर कालेज प्रयागराज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किया। बुंदेलखंड इंजीनियरिंग कालेज, झांसी से बीटेक की डिग्री लेने के बाद हजारीबाग ;झारखंडद्ध में जूनियर इंजीनियर के पद पर सेवा शुरू की। इसके बाद भी धनंजय ने अपना प्रयास जारी रखा और पब्लिक सर्विस कमिशन प्रयागराज के तहत इंजीनियरिंग परीक्षा में सफलता हासिल कर सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के पद पर इनका चयन हो गया। धनंजय का बड़े भाई संजय यादव जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लिपिक हैं।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा