जश्न की खुशियां मातम में तब्दील, गंगा में डूबा बालक

जश्न की खुशियां मातम में तब्दील, गंगा में डूबा बालक



 मुरली छपरा (बलिया) दोकटी थाना क्षेत्र के सती घाट भुसौला पर सोमवार को लगभग 10 बजे मुंडन संस्कार में आए 12 वर्षीय मुलायम नट पुत्र शिवजी नट निवासी मिश्र के मठिया गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। हो-हल्ला करने पर काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और खुशी का माहौल पल भर में गम में बदल गया।
बैरिया थाना क्षेत्र के मिश्र के मठिया निवासी जगदीश नट के घर मुंडन संस्कार था। इसी के लिए उनके परिजन व अन्य लोग सतीघाट पर आए हुए थे। हंसी खुशी का माहौल था, गंगा पूजन का कार्य चल रहा था। इसी बीच कुछ लोगों ने बताया कि एक लड़का डूब रहा है। उसे बचाने के लिए दो-तीन युवकों ने गंगा में छलांग लगाई किंतु उसे बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी लालगंज बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय व एसआई राजकपूर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। परिजनों का गंगा तट पर रोते-रोते बुरा हाल था।


  रिपोर्ट विद्या भूषण चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट