उजागर हुआ भाजपा का असली चेहरा : कान्हजी
On




बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने भोपाल की भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा शहीद पुलिस अधिकारी हेमन्त करकरे पर दिए गए बयान की निन्दा किया है।
प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में कान्ह जी ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के बयान से भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया।राष्ट्रवाद का फर्जी लाबादा ओढ़ने वाले लोगों का असली चेहरा यही है। इनके मन में सिर्फ़ और सिर्फ़ कुर्सी प्रेम है राष्ट्रप्रेम नहीं।कहा कि शहीद करकरे देश के दुश्मनों से लड़ते हुए अपनी जान गवां दिए थे। उनके प्रति भाजपा नेता की टिप्पणी देश के लिए शहीद होने वाले जवानों का अपमान है। जिसकी पूरे देश में निन्दा होनी चाहिए।
By-Ajit Ojha
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
01 Dec 2025 06:56:44
मेषआज कामकाज में तेजी रहेगी। पुराने रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य...



Comments