बलिया : पेड़ पर झूलता दिखा जुल्फिकार, मचा हड़कम्प
On



बांसडीहरोड, बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में सोमवार की सुबह पेड़ पर एक युवक का शव झूलता देख गांव मे हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जुल्फिकार उर्फ सिद्धू (22) पुत्र मुख्तार खां रविवार की शाम घर से गायब था। सोमवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर बबूल के पेड़ पर सन्दिग्ध परिस्थिति में युवक का शव झूलते ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी। घरवालों के अनुसार सिद्धू का मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं था। उपनिरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
20 Mar 2026 16:33:52
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खण्ड-बेरुआरबारी ब्लाक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में...



Comments