तेरे ही नाम लिखे हैं आसमान के चांद सितारे, तेरी ही...

तेरे ही नाम लिखे हैं आसमान के चांद सितारे, तेरी ही...


वाराणसी। तेरे ही नाम लिखे हैं आसमान के चांद सितारे, तेरी ही छटाओं से रौशन हैं गली चौबारे...। शायद इसी सोच के साथ अपने प्रेमिका से मिलने के लिए इस कोरोना संक्रमण काल में एक प्रेमी  मीलों पैदल चला। प्रेमिका से मिला भी, लेकिन पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

प्रेमी विशाल अहमदाबाद (गुजरात) का है। युवक के बीच कुछ माह पूर्व मिस्ड कॉल के जरिए मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गांव की युवती से प्रेम हो गया। फोन पर प्रेम परवान चढ़ा तो प्रेमिका से मिलने मंगलवार की रात लंका डाफी पहुंचा। इधर प्रेमिका भी आशिक से मिलने हेतु घर से साइकिल लेकर निकली, फिर साइकिल को दोस्तों के घर खड़ी कर पैदल ही डाफी जा पहुंची। युवती के घर से लापता होने पर मां ने रात में थाने पहुंच गुमशुदगी दर्ज कराई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती अपनी मां से नाराज होकर घर से निकल पड़ी थी, गुमशुदगी दर्ज हुई। फिर सक्रिय पुलिस ने युवती के करीबी दोस्तों के घर पहुंच कर पूछताछ की। फिर डाफी से प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया गया।  युवती को परिवारजनों के हवाले सिपुर्द कर दिया गया। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली