बलिया : शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और ARP के लिए 'खास' खबर

बलिया : शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और ARP के लिए 'खास' खबर


बलिया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ के आदेश एवं बीएसए शिवनारायण सिंह के निर्देश के क्रम में फरवरी 2022 तक सभी शिक्षा क्षेत्रों को प्रेरक ब्लॉक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्य परियोजना समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची एवं प्रेरणा तालिका तथा आधारशिला, ध्यानाकर्षण एवं शिक्षण संग्रह शिक्षक हस्तपुस्तिका/ माड्यूल उपलब्ध कराया गया है, जिसे पूर्व में विभिन्न शैक्षिक समूहों में प्रेषित किया गया है। 

उक्त आदेश के क्रम में जनपद बलिया के एसआरजी  आशुतोष कुमार सिंह तोमर संतोष चन्द्र तिवारी एवं चित्रलेखा सिंह ने प्रेरणा लक्ष्य पर आधारित प्रश्नोत्तरी का निर्माण किया है। इसे गूगल फॉर्म द्वारा जनपद के सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक शिक्षामित्र व अनुदेशक के लिए विभिन्न शैक्षिक समूह में प्रेषित किया जा रहा है। इसे पूर्ण कर 15 मई 2020 की सायं 05:00 बजे तक सबमिट किया जायेगा।

एसआरजी आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने बताया कि जनपद के शिक्षकों के लिए प्रेरणा लक्ष्य की भांति प्रेरण सूची एवं प्रेरणा तालिका तथा आधारशिला, ध्यानाकर्षण एवं शिक्षण संग्रह पर आधारित प्रश्नोत्तरी आगे भी जारी की जाएगी। इसके द्वारा सभी शिक्षकों का दृष्टिकोण प्राप्त किया जाएगा। सभी द्वारा प्रेषित आकड़े/सूचनाएं बच्चों के बेहतर शिक्षा एवं राज्य परियोजना द्वारा निर्धारित लर्निंग आउटकम को प्राप्त करने एवं प्रेरक ब्लाक तथा प्रेरक जनपद के लिए बनाये जाने वाली कार्ययोजना में में उपयोग किया जायेगा। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी