बलिया : एक रुपये में चिकित्सकीय परामर्श, करना होगा यह काम

बलिया : एक रुपये में चिकित्सकीय परामर्श, करना होगा यह काम


दुबहर, बलिया। इस समय पूरा देश covid-19 महामारी से लड़ रहा है। सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन के कारण विभिन्न सेवाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा पर भी असर हुआ है, जिससे आम जनमानस डॉक्टर से परामर्श तक नहीं ले पा रहे है। विशेषकर कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानियां कुछ ज्यादा है। इसी समस्या के उपाय के लिए सूचना मंत्रालय के उपक्रम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) द्वारा मात्र ₹1 में देश के अच्छे डॉक्टरों से परामर्श दिलाया जा रहा है। 

कॉमन सर्विस सेंटर पर उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से CSC संचालक अपोलो के डॉक्टरों से मरीज की वार्तालाप करायेंगे। चिकित्सक आवश्यक दवाई का सुझाव दे देते है, जिसकी पर्ची  CSC संचालक द्वारा मरीज को प्रिंट कर दी जाती है। मरीज किसी मेडिकल स्टोर से दवा खरीद सकते है।

कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक अजय सिंह एवं जन सेवा केंद्र नगवां के संचालक विकास चौबे ने बताया कि लॉक डाउन में CSC सेंटर संचालको द्वारा कोरोना को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए एक विशेष वाहन भी चलाया जा रहा है, जो आम जनमानस के पास जाकर आवश्यक सामग्री का वितरण और कोविड 19 (कोरोना) हेतु जागरूक कर रही है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक