बलिया : मानक की अनदेखी पर भड़के सभासद SDM से मिले, जानें पूरा मामला

बलिया : मानक की अनदेखी पर भड़के सभासद SDM से मिले, जानें पूरा मामला


बांसडीह, बलिया। कस्बे के वार्ड नं. 7 में स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत जनहित में लाखों रुपये की लागत से बन रहे शौचालय निर्माण में मानक की अनदेखी से नाराज बांसडीह नगर पंचायत के सभासद मंगलवार को विरोध किया। स्थानीय लोगों के साथ सभासदों ने अधिशासी अधिकारी एवं सम्बंधित ठेकेदार पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत मौर्य को पत्रक सौंपा। तत्काल निर्माण कार्य रोके जाने की मांग की। सभासदों की मांग पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार बांसडीह को मौके पर जाने का निर्देश दिया।

सभासदों का आरोप है कि शौचालय निर्माण कार्य में सफेद बालू, मीठा ईंट एवं पुराने जर्जर दीवाल को नया दिखाकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां खुलेआम शासन के धन का बन्दरबांट किया जा रहा है। इसकी सूचना लिखित रूप से साक्ष्य के साथ शिकायती पत्र सभासद विजय कुमार गुप्ता ने 18 मार्च 2020 को अधिशाषी अधिकारी बांसडीह को दिया गया था। 

सभासदों ने आरोप लगाया कि दो माह पूर्व शिकायत के बाद भी अब तक सम्बन्धित ठेकेदार पर कार्यवाही नहीं की गयी। पुनः निर्माण की इजाजत ठेकेदार को दे दी गयी है।उपजिलाधिकारी को पत्रक देने वालो में नामित सभासद प्रतुल ओझा, विजय गुप्ता, राजेश तुरहा, राकेश मिश्रा, अत्री मिश्र, विवेल कुमार इत्यादि लोग रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट