बलिया : सनबीम स्कूल के बच्चों ने अनूठे अंदाज में मनाया Mother's Day

बलिया : सनबीम स्कूल के बच्चों ने अनूठे अंदाज में मनाया Mother's Day


बलिया। 'मां का कोई दिन नहीं होता साहेब, इनकी तो सदियां होती है...। हालांकि दुनिया में हर चीज के लिए कोई ना कोई दिन मुकर्रर है। इसी क्रम में मातृ दिवस के लिए भी यह दिन निर्धारित किया गया है। मां तो अपने आप में पूरी दुनिया है। यह एक शब्द मां, जिसमें सम्पूर्ण जगत ही समाहित है। इसके लिए कोई एक दिन निर्धारित नहीं किया जा सकता है। बच्चों की अनूठी पहल की सराहना करते हुए निदेशक डॉ. कुंवर अरूण सिंह व Principal सीमा ने बधाई दी।





मातृ दिवस पर सनबीम स्कूल बलिया के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने-अपने अनूठे अन्दाज से अपनी जननी को गौरवान्वित करने का एक छोटा सा प्रयास किया है। कुछ छात्रों ने स्वंय निर्मित कार्ड के माध्यम से अपनी भावनाओं को कागज पर उकेरा है तो कुछ ने सुन्दर सी कविता के माध्यम से अपने मन की भावना अपनी मां तक पहुंचाने की कोशिश की है। वहीं कुछ बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से मां की पसंद का व्यंजन बनाकर उन्हें स्पेशल महसूस कराने का प्रयास किया है। किसी ने मां को अपनी शक्ति का प्रतीक माना है, तो कुछ ने मां को अपने सपनों को हकीकत का आधार माना है।

चलती फिरती हुई आंखों में अजां देखी है।
हमने जन्नत तो नहीं देखी माँ देखी है।







Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे