थाने में युवक ने नाबालिग बहन से कर ली शादी, देखते रह गये लोग

थाने में युवक ने नाबालिग बहन से कर ली शादी, देखते रह गये लोग


रोहतास। लॉकडाउन के बीच सामाजिक मान मर्यादा को शर्मसार करते हुए जिले के करगहर प्रखंड के एक गांव में एक युवक ने घरवालों की नाराजगी के बावजूद अपनी नाबालिग बहन से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह बाल विवाह थाना परिसर स्थित मंदिर में हुआ है।लड़की 13 साल की है, जबकि युवक की उम्र 18 साल। घरवालों के इनकार के बाद दोनों पुलिस के पास पहुंच गए थे। मदद करने की गुहार लगाई थी।

डेढ महीने पहले ही युवक अपनी ही बहन को प्रेम जाल में फंसाकर दिल्ली लेकर भाग गया था। वहीं दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। लॉकडाउन के कारण दोनों के पास पैसे खत्म हो गए तो वापस अपने गांव आ गए। गांव पहुंचने पर दोनों के परिजन नाराज हो गए और घर में रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे थे और अपनी सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने उनकी बातें सुनकर परिजनों से बात की थी।

इसके बाद दोनों के परिवार वाले शादी कराने के पक्ष में दिखे और फिर एक-दूसरे से अनुनय-विनती के बाद ओपी परिसर स्थित मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। शादी के बाद अपने-अपने बेटे-बेटी की गलती देख दोनों के पिता फफक कर रो पड़े। हालांकि थाना परिसर में शादी के मामले पर थानाध्यक्ष हरेकृष्ण राय ने इंकार किया है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा