बलिया : बीच सड़क पर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गाय, नहीं पहुंचे डाक्टर ; फिर...

बलिया : बीच सड़क पर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गाय, नहीं पहुंचे डाक्टर ; फिर...


बलिया। गौ-सेवा व सुरक्षा को लेकर UP Government भले ही चिंतित हो, पर स्थानीय स्तर पर पशु स्वास्थ्य विभाग उसकी चिन्ता पर पलीता लगाने को तत्पर है। इसकी एक बानगी बुधवार को नगर स्थित टाउन हाल के पास दिखी। प्रसव पीड़ा से तड़पती एक लावारिश गाय को 'राहत' दिलाने के लिए एक युवा समाजसेवी काफी परेशान हुआ, लेकिन पशु विभाग का दिल नहीं पसीजा। अंततः टाउन हॉल मुहल्ले वासियों के सहयोग से गौ-माता जी के पेट से बछड़े को निकाला गया, जो फिलहाल स्वस्थ है।



युवा समाजसेवी राहुल सिंह सागर ने बताया कि बुधवार की सुबह अंशु सोनी का फोन आया कि टाउन हॉल के पास लावारिस गाय बच्चे को जन्म देने का प्रयास कर रही है। किसी डॉक्टर को सूचना कर दीजिए। इतना सुनते ही मैं (राहुल सिंह सागर) जिला पशु चिकित्सालय पर पहुंचा। लगभग 10 बजे तक वहां चिकित्सक उलब्ध नहीं थे और जो कर्मी थे वो भी साथ में चलकर उस गाय को देखना मुनासिब नहीं समझे। जैसे-तैसे मुहल्ले के लोगों ने मेहनत कर गौ-माता को राहत दी। 



राहुल सिंह सागर ने आरोप लगाया कि पशु स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पशुओं की सरकारी दवाएं अपनी-अपनी प्राइवेट प्रैक्टिस में इस्तेमाल कर मोटी रकम कमाने में लगे रहते है। बताया कि 20 दिन पहले भी मेरे दरवाजे पर एक लावारिस गाय ने बछिया को जन्म दिया था, लेकिन पशु स्वास्थ्य विभाग को तरस नहीं आई और गाय व बछिया दोनों मर गई थी। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे