दूल्हा-दुल्हन बोले-यह शादी याद रहेगी, क्योंकि...

दूल्हा-दुल्हन बोले-यह शादी याद रहेगी, क्योंकि...


बरौली। लॉकडाउन के बीच में बरौली में विवाह हुआ, जिसमें न बाराती शामिल हुए और न भोज वदिया गया। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन पक्ष के सिर्फ पांच लोग एकत्रित हुए। इस विवाह की सभी रस्में महज 3 घंटे में पूरी की गई। जिसमें न तो दूल्हा घोड़ी चढ़ा और न ही बैंडबाज की धुन पर बाराती नाचे।

इस विवाह में दहेज व भोज जैसी प्रथा भी दूर-दूर तक नहीं रहीं। गोपालगंज के बरौली थाना के चौबे टोला से के एन प्रसाद यादव ने अपने पुत्र अभिषेक का बरात एक वाहन से 5 लोगो के साथ नेउरी गॉव के प्रसाद यादव के यहां लेकर पहुंचे। मुहूर्त के अनुरूप पंडित के साथ आधे दर्जन लोग सोशल डिस्टेंस को पालन करते हुए शादी के गवाह बने।

शादी की निभाई गईं सारी रस्में

जैसे ही बारात लेकर वर पक्ष के लोग पहुंचे इसके बाद द्वारपूजा हुआ।वर माला,मंत्रो के बीच सिंदूर दान और एक साथ जीवन बसर करने के लिए दूल्हा अभिषेक और दुल्हन अनु ने सात फेरे लिए।

इस शादी की बात ही निराली है

दूल्हा अभिषेक यादव ने कहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अच्छा लग रहा है। कम खर्च में ये शादी हो रहा है।हम समाज को यह संदेश देना चाहते है कि हर आदमी जागरूक हो,कम खर्च में अपने लड़का-लड़की का शादी करे। जिससे समाज मे परिवर्तन संभव हो।

बोली दुल्हन

लॉकडाउन में शादी होने के कारण सभी लोग दूरियां बनाकर रहे।यह शादी यादगार रहेगा।सभी लोग साबुन से हाथ धोए और एक मीटर की दूरी बनाकर रखे, यही संदेश है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली