बलिया : होमगार्ड जवानों ने तहसीलदार को घेरा, लगाया गंभीर आरोप ; फिर...

बलिया : होमगार्ड जवानों ने तहसीलदार को घेरा, लगाया गंभीर आरोप ; फिर...


सिकंदरपुर, बलिया। नवानगर ब्लाक में तैनात होमगार्ड जवानों ने मंगलवार को सिकन्दरपुर तहसीलदार को घेर लिया। तहसीलदार जवानों के सवाल का स्पष्ट जबाब नहीं दे पा रहे थे, क्योंकि जवानों का मामला ड्यूटी आमद से लेकर जुड़ा था। जवान तहसीलदार पर लापरवाही तथा मनमानी ड्यूटी लगाने व काटने का आरोप लगा रहे थे। तहसीलदार पर अपशब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप है। इस संबंध में जवानों ने उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर को ज्ञापन भी दिया। 

नवानगर कंपनी के होमगार्ड की ड्यूटी तहसीलदार सिकंदरपुर के यहां 1 मई से लगी थी, लेकिन 5 मई हो जाने के बाद भी तहसीलदार द्वारा ड्यूटी आमद नहीं किया गया। ज्ञापन में होमगार्डो ने लिखा है कि 1 मई को जब तहसील कार्यालय सिकंदरपुर में पहुंचे तो नाजिर बाबू कार्यालय में नहीं थे। तब कुछ देर बाद एक लेखपाल आए और हम सभी 26 गार्डो की गिनती और गणना करके दो शिफ्ट में ड्यूटी लगा कर चले गए। हम लोग उसी दिन से अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। 


चार मई को तहसीलदार व उनके स्टाफ आए। हम लोग अपने कम्पनी अधिकारी के साथ पुनः उनके समक्ष उपस्थित हुए तो उन्होंने पिछले माह का मस्टर रोल को पास नही किया। फिर आमद करने से मना कर दिए। 5 मई को अपने कंपनी के अधिकारी के कहने पर हम लोग पुनः उनके पास गए कि महोदय यदि आमद हो गई है तो उसकी सूची कंपनी के अधिकारी लेने आए हैं। इसी बात पर तहसीलदार क्रोधित हो गए और गाली गलौज करने लगे फिर डांट डपट कर भगा दिए। 

इससे क्षुब्ध होकर होमगार्ड उनके वाहन के सामने खड़े होकर अहमद रजिस्टर की मांग करने लगे।  होमगार्ड उनके वाहन के सामने डटे रहे। इस मौके पर उमेश प्रसाद, नन्दलाल यादव, लल्लन प्रसाद मौर्या, कन्हैया पांडे, राज नारायण यादव, शैलेश ठाकुर, मुंद्रिका प्रसाद, पवहारी शरण सिंह, शिव शरण सिंह, वेद प्रकाश सिंह, मन्नू, विनोद कुमार पांडे, जितेंद्र पांडे, अरविंद कुमार शर्मा, राम जी यादव, विनोद कुमार ठाकुर, सुरेश वर्मा, अशोक राय, अवधेश राय, बुचन राम, राम विलास, शंकर, अजीत कुमार सिंह, सुभाष राम, अवधेश सिंह, रामाकांत, रामचंद्र प्रसाद सहित अन्य होमगार्ड मौजूद रहे।

रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले...
कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा