बलिया : टेंडर निरस्त, 25 हजार आबादी को लगा बड़ा झटका

बलिया : टेंडर निरस्त, 25 हजार आबादी को लगा बड़ा झटका


मझौवां, बलिया। गंगापार नौरंगा में होने वाले बचाव कार्य के लिए हुआ टेंडर निरस्त हो गया है। उसी परियोजना पर विभाग जल्द ही री-टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने की कवायद शुरू कर दी है। इसकी सूचना मिलने से ग्रामीणों में बेचैनी है।

बैरिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के उस पार स्थित नौरंगा, भुआलछपरा, चक्की, उपाध्याय टोला व चक्की नौरंगा गांव गंगा नदी के निशाने पर आ गया है। यहां की आबादी 25 हजार से अधिक है। इसको देखते हुए बाढ़ विभाग ने सुरक्षात्मक कार्य के लिए करोड़ों की परियोजना बनायी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी।

यह भी पढ़ें : बलिया : रामायण का असर, 'राम सेना' की तर्ज पर युवाओं ने शुरू किया यह काम

इस बीच, कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने मुख्य अभियंता व प्रमुख सचिव से टेंडर प्रक्रिया में साजिश का आरोप लगाते हुए शिकायत किया। इनके अलावा जेजे कालोनी सिविल लाइन बलिया निवासी कमल पाण्डेय ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दी। आरोप था कि उक्त ठेकेदार ने पूर्व मे करोडो की लागत से दूबेछपरा रिंग बंधे पर कार्य किया था, जिसमें घोर अनियमितता की गयी। नतीजा अगले साल नदी में आयी बाढ़ में कोरोड़ों का बचाव कार्य लहरों में मिल गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुये शासन ने उक्त टेंडर को निरस्त कर दिया है। 

पुनः टेंडर प्रक्रिया शुरु

ग्राम पंचायत नौरंगा को गंगा की लहरों से बचाने के लिए बनी परियोजना का टेंडर निरस्त होने के बाद उसी परियोजना पर पुनः टेंडर डाले जाने की कवायद शुरू हो गयी है। अधीक्षण अभियन्ता भानू सिंह ने बताया कि इसके लिये शनिवार को ही नोटिस जारी कर दी गयी है। टेंडर डालने के लिये पांच दिन का समय दिया गया है। 7 मई को इसे खोला जाएगा, ताकि बचाव कार्य शुरू हो सकें।

हरेराम यादव



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक