World Cup 2023 Final : कंगारुओं ने रोका भारत का विजय अभियान, टूटा 140 करोड़ हिन्दुस्तानियों का दिल

World Cup 2023 Final : कंगारुओं ने रोका भारत का विजय अभियान, टूटा 140 करोड़ हिन्दुस्तानियों का दिल

India vs Australia Final : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में 6 विकेट से हराकर छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेविस हेड ने शानदार शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिला दी। हेड के अलावा लाबुशान ने भी भारतीय गेंदबाजों का जमकर सामना किया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी की। टेविस हेड 137 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं लाबुशेन 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (19 नवंबर) को खिताबी मुकाबले को छह विकेट से जीत कर ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाए।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे