बलिया : DM के आदेश कोटेदार समेत दो पर मुकदमा

बलिया : DM के आदेश कोटेदार समेत दो पर मुकदमा


बैरिया, बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के आदेश पर आपूर्ति निरीक्षक बैरिया श्याम नाथ द्वारा गोन्हिया छपरा के कोटेदार देवांती देवी व संचालक राजू सिंह के खिलाफ एसडीएम की रिपोर्ट पर शनिवार को 3/7 आपूर्ति अधिनियम के तहत बैरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया।

एसडीएम अशोक चौधरी ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की थी। जिसमें अनेक अनियमिता मिली थी। मैं स्वयं मौके पर गया तो मूल्य तालिका, स्टॉक बोर्ड दुकान पर नहीं था। वहीं मैन्युअल तराजू से वितरण किया जा रहा था, जो शासन के मंशा के विपरीत है। इस संबंध में जांचोपरांत आख्या जिलाधिकारी को भेजी गई थी। जिलाधिकारी के संस्तुति पर उक्त कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव