ग्रीन से आरेंज हुआ देवरिया : दो गांवों को प्रशासन ने किया सील

ग्रीन से आरेंज हुआ देवरिया : दो गांवों को प्रशासन ने किया सील


देवरिया। महाराष्ट्र से देवरिया आए एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद देवरिया जिला ग्रीन से अब आरेंज जोन में आ गया है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला व तरकुलवा के फरेंदहा गांव को पुलिस ने सील कर दिया है। गांव में आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

जिलाधिकारी अमित किशोर व एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने दोनों गांवों का दौरा किया और गांव के लोगों से मुलाकात करने के साथ ही वहां के सुरक्षा इंतजाम को भी देखा। फरेंदहा निवासी बीमार एक व्यक्ति को महाराष्ट्र से तीन लोग एंबुलेंस से लेकर देवरिया चार दिन पहले पहुंचे। साथ आए विशुनपुर कला निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

फरेंदहा गांव में आधी रात से गांव को सील कर सड़क व पगडंडी पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। उधर, रामपुर कारखाना में युवक के पॉजिटिव मिलने के बाद युवक के परिजनों को भी क्वारंटाइन सेंटर भेजने के साथ ही सैंपल लिया गया। गांव में आने वाली सभी सड़क पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है और बैरिकेडिग लगा दिया गया है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
Ballia  : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र डॉ....
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम
बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण