समारोह पूर्वक मनाया पीएनबी का 125वां स्थापना दिवस

समारोह पूर्वक मनाया पीएनबी का 125वां स्थापना दिवस


बलिया। पंजाब नेशनल बैंक का 125वां स्थापना दिवस स्टेशन टाउनहाल रोड स्थित मुख्य शाखा में शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य शाखा प्रबंधक नीरज कुमार रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि लीड बैंक के प्रबंधक डीके सिन्हा और डीडीएम अखिलेश झा रहे। समारोह में उपस्थित बैंक के ग्राहक सम्मानित ग्राहकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीरज कुमार  ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक पिछले 125 वर्षो से ग्राहकों को सेवा में तल्लीन है।

 उन्होंने बैंक द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाओं समेत बैंक की विशेषताओं का विस्तार से वर्णन किया। साथ ही बैंक के स्टाफ की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लीड बैंक मैनेजर वीके सिंह ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक सेवा भावना ही एक लम्बे सफर का साक्षी है। कार्यक्रम को डीजेएम अखिलेश झा, पीएनबी मुख्य ब्रांच के सहायक शाखा प्रबंधक रणजीत कुमार गिरी आदि ने भी सम्बोधित किया और ग्राहकों को बैंक की पालिसी और विशेषताओं से रूबरू कराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल श्रीवास्तव, गोविंद जी, बब्लू जयसवाल, मुरारी जी, दिनेश सिंह, मनोज राय, रमाशंकर पाण्डेय एडवोकेट, श्री निवास राय एडवोकेट, मुन्ना पाण्डेय समेत बैंक के तमाम सम्मानित ग्राहक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक