बलिया : वरिष्ठ साहित्यकार ने समाचार पत्र विक्रेता को दी ऐसी खुशी कि...

बलिया : वरिष्ठ साहित्यकार ने समाचार पत्र विक्रेता को दी ऐसी खुशी कि...


बलिया। 'जब श्रमिको का होगा विकास, तब देश में तरक्की का होगा प्रकाश...' कुछ इसी सोच के साथ जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जर्नादन राय ( dr. Janardan Rai ) ने शुक्रवार की सुबह समाचार पत्र लेकर पहुंचे 'हॉकर' को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया। 

मजदूर दिवस (labour day) पर समाचार पत्र विक्रेता योगेन्द्र कुमार तिवारी जैसे ही दरवाजे पर दैनिक समाचार पत्र लेकर पहुंचे, डॉ. राय ने उन्हें रोका। फिर देर किये बगैर समाचार पत्र विक्रेता को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किये। यह सम्मान पाकर हॉकर श्री तिवारी बहुत खुश हुए, क्योंकि इसकी कल्पना भी उन्हें नहीं थी। खुशी के आंसू छलक पड़े। 

डॉ. राय ने कहा कि मजदूर दिवस पर योगेन्द्र कुमार तिवारी का यह सम्मान कोरोना योद्धा के रूप में करके मैं भी बहुत खुश हूं। कहा कि समाचार पत्र विक्रेता अखबारी जगत के मजबूत रीढ़ होते है। इस अवसर पर अक्षयबर नाथ ओझा, अशोक कुमार पांडेय, शिवबच्चन सिंह, हरिकिशोर सिंह, अभिजीत शाडिल्य इत्यादि मौजूद रहे। 




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal