बलिया पुलिस को मिली सफलता, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार 

बलिया पुलिस को मिली सफलता, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार 

सिकन्दरपुर, बलिया। पुलिस अधीक्षक एस आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्दरपुर पुलिस को सफलता मिली है। सिकन्दरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक मय टीम ने मुखबीर की सूचना पर चोरी की मोटरसाइकिल सं. यूपी 60 एच 0387 के साथ कन्हैया भारती पुत्र जनार्दन राम (निवासी बालूपुर, थाना खेजुरी, बलिया) को भरथांव तिराहे से गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि 23 सितम्बर को इसारपट्टी थाना सिकंदरपुर निवासी हीरा लाल यादव के घर के बाहर से उनकी स्पेलेन्डर मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर मोटरसाइकिल की तलाश व संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।

इसमें सिकंदरपुर पुलिस टीम को सफलता भी मिली। मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्त को चालान न्यायालय भेजा दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक शिवमूर्ति तिवारी, हेड कां. त्रिभुवन नारायण व कां. वीरेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

अतुल कुमार राय

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे