बलिया BSA ने 190 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों के खिलाफ बड़ा एक्शन, देखिए पूरी लिस्ट

बलिया BSA ने 190 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों के खिलाफ बड़ा एक्शन, देखिए पूरी लिस्ट

बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने 190 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किये गये निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 190 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों का अनुपस्थित तिथि का वेतन/मानदेय पर कैंची चलाते हुए बीएसए ने एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। 

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय समग्र शिक्षा के आदेश के अनुपालन में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण निरंतर चल रहा है। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से हो रहे निरीक्षण में 190 अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित मिले है।

यह कृत्य अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों- निर्देशों की अवहेलना तथा सौंपे गये कार्यो एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है, जो किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। इससे विभागीय छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में अनुपस्थित 190 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों का अनुपस्थित तिथि का वेतन/मानदेय की कटौती की गयी है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अन्यथा की दशा में सम्बंधित के विरूद्ध विभागीय नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही पारित की जायेगी।

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

9

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

 

8

 

7

 

6

 

5

 

 

4

 

3

 

2

 

1

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव