Love Story का दर्दनाक अंत, प्रेमी के घर के सामने प्रेमिका ने दी जान

Love Story का दर्दनाक अंत, प्रेमी के घर के सामने प्रेमिका ने दी जान

Basti News : दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती ने प्रेमी के घर के सामने जाकर खा लिया। युवती का हालत बिगड़ता देख प्रेमी के घर वालों ने उसके घर सूचना दी। युवती की मां ने अपने सगे-संबंधियों के साथ इलाज के लिए ले गई। गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। युवती के प्रेमी को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

थाना क्षेत्र एक गांव की 21 वर्षीय युवती का विवाह करीब ढाई वर्ष पूर्व गोंडा जनपद में साथ हुआ था। ससुराल जाने के बाद पति से अनबन के चलते पारिवारिक न्यायालय में केस चल रहा है। युवती के परिजनों के अनुसार, इस बीच युवती का थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी कपूर चंद्र गौड़ से संबंध हो गया था। दोनों अक्सर फोन पर बात किया करते थे। शादीशुदा कपूर चंद्र मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। वह दो बेटी व एक बेटे का पिता भी है।

बताया जा रहा है कि युवती करीब दस दिन पहले उसके पास मुंबई गई थी। बृहस्पतिवार की शाम को कपूरचंद अपनी पत्नी कंचन, व तीन बच्चे व युवती को लेकर घर आया। शाम को युवती भी अपने घर पहुंची। शुक्रवार सुबह वह घर से लापता हो गई। उसकी मां खोजबीन कर ही रही थी। तभी कपूर चंद्र के घर से किसी महिला का फोन आया कि वह यहां आकर बवाल कर रही है और जहर खा लिया है।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली