पुलिस मुठभेड़ में तीन गौ-तस्करों को लगी गोली, एक कांस्टेबल भी घायल

पुलिस मुठभेड़ में तीन गौ-तस्करों को लगी गोली, एक कांस्टेबल भी घायल

शाहजहांपुर : तिलहर क्षेत्र में बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन गौकश जख्मी हो गए। वहीं, एक सिपाही के भी हाथ में गोली लगी है। तिलहर सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद चारों घायलों को शाहजहांपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तिलहर क्षेत्र के बतलैया गांव के पास 5 दिन पहले रात में गौकशी हुई थी। मौके से अवशेष बरामद किए गए थे। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर पड़ताल शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता लगा कि बतलैया गांव के पास ही फिर से गौकशी की जा रही है। पुलिस ने रात करीब साढ़े बारह बजे घेराबंदी कर गौकशी करने वालों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन गौकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। तब पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तिलहर थाना क्षेत्र के शेरगढ़ निवासी छोटू तथा गुरगवां निवासी मुन्ना व बरेली के थाना भोजीपुरा अंतर्गत भूड़ा निवासी छोटे घायल हो गया। इन तीनों को पैर में गोली लगी है। वहीं, सिपाही अवनीश भी हाथ में गोली लगने से घायल है। जानकारी मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा, एसपी ग्रामीण संजीव बाजपेई, सीओ प्रयांक जैन के साथ कई थानों की पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंच गयी। 

 

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली