Hartalika Teej Vrat 2023: हरतालिका तीज व्रत आज, जानें इसका महत्व

Hartalika Teej Vrat 2023: हरतालिका तीज व्रत आज, जानें इसका महत्व

बलिया : नगर के अमृतपाली निवासी ज्योतिर्विद आचार्य पंडित आदित्य पराशर ने बताया कि तीज व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्रा​प्ति होती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला और निराहार व्रत रखकर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। बताया कि हरितालिका तीज व्रत को सुहागिनों के अलावा कुंवारी कन्याएं भी रखती है।

मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। पंडित आदित्य परासर कहते हैं कि पौरा​णिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती अपने कई जन्मों से भगवान ​शिव को पति के रुप में पाना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने हिमालय पर्वत के गंगा तट पर बाल अवस्था में अधोमुखी होकर तपस्या की थी। माता पार्वती ने इस तप में अन्न और जल का भी सेवन नहीं किया था।

इसके बाद माता पार्वती एक गुफा में जाकर भगवान ​शिव की तपस्या में लीन थी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया ति​थि के दिन माता पार्वती  ने रेत से ​शिवलिंग बनाया और ​शिव जी का पूजन व स्तुति किया। इतनी कठोर तपस्या के बाद भगवान ​शिव ने माता पार्वती को दर्शन दिया और उन्हें अपनी पत्नी के रुप में स्वीकार किया। इस दिन सुहागिन महिलाओं को निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव सहित माता पार्वती जी का पूजन करना चाहिए, जिससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Purvanchal24

यह भी पढ़े इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे