Ballia News : गार्ड ऑफ ऑनर के साथ लोकतंत्र सेनानी पत्रकार चुन्नीलाल गुप्ता की अंतिम विदाई

Ballia News : गार्ड ऑफ ऑनर के साथ लोकतंत्र सेनानी पत्रकार चुन्नीलाल गुप्ता की अंतिम विदाई

सिकंदरपुर, बलिया : लोकतन्त्र सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार चुन्नीलाल गुप्त का अंतिम संस्कार ससम्मान किया गया। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार, नेता व नगर के लोग उपस्थित रहे।

बता दें कि लम्बी बीमारी के बाद वरिष्ठ पत्रकार व लोकतंत्र रक्षक सेनानी चुन्नीलाल गुप्ता का निधन मंगलवार को हो गया था।  उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारों सहित क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं व पत्रकारों ने उनके नगर के मोहल्ला भिखपुरा स्थित आवास पर पहुंच कर शोक सम्वेदना व्यक्त किया।

बुधवार को उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी के किनारे कठौड़ा घाट पर गार्ड आफ ऑनर की सलामी के साथ किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी रवि कुमार, सीओ भूषण वर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, विजय जयसवाल, अरविंद राय, अशोक यादव, आशुतोष गुप्ता, पारस राय, आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

अतुल कुमार राय

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली