Ballia News : नवविवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव, तीन पर केस

Ballia News : नवविवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव, तीन पर केस

Ballia News : बैरिया थाना क्षेत्र के जगदेवा गांव में एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी। वहीं, सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाए जाने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। तहरीर के आधार पर बैरिया पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को दिये तहरीर में दोकटी थाना क्षेत्र के दोकटी निवासी पिंटू यादव पुत्र सुरेंद्र यादव ने लिखा है कि उसकी बहन ज्योति (20) की शादी 2 जून 2023 को महेंद्र यादव पुत्र शिवजी यादव (निवासी जगदेवा, थाना बैरिया) के साथ हुई थी। आरोप है कि बहन को दहेज के लिए ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था।

ससुरालियों ने मंगलवार को ज्योति की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। शाम को पिंटू की तहरीर पर पहुंची बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ससुराली घर का दरवाजा बंद कर फरार हैं। एसएचओ ने बताया कि पति महेंद्र यादव, ससुर शिवजी यादव व सास के विरुद्ध धारा 498ए व 320बी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। 

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे