बलिया निवासी सीआरपीएफ जवान की चाकू मारकर हत्या, अरूणाचल में थी तैनाती

बलिया निवासी सीआरपीएफ जवान की चाकू मारकर हत्या, अरूणाचल में थी तैनाती

बोर्डुम्सा :असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा चेक गेट पर 6 सितंबर को बोर्डुम्सा में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवान की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक जवान घायल हो गया। दोनों जवान अरुणाचल प्रदेश में 106 बटालियन में तैनात थे। बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सीआरपीएफ जवान की पहचान सुनील कुमार पांडे के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर दिघार गांव के निवासी बताये गये है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार पांडेय की तैनाती अरुणाचल में थी। सुनील अन्य कर्मियों के साथ बुधवार को ड्यूटी पर निकले थे। जिस इलाके में उन्हें चाकू मारा गया, वह सीमा पर असम के तिनसुकिया में माधापुर बाजार के पास था। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चाकू मारने से पहले आरोपियों ने जवान को अपने पास बुलाया था।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अरुणाचल प्रदेश के नामसाई की ओर भाग गए। चाकू लगने के बाद कांस्टेबल को इलाज के लिए एक चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। हमले के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। असम पुलिस के अंतर्गत आने वाले बोर्डुम्सा पुलिस स्टेशन ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी एकत्र किए हैं

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित