अलविदा इरफान : राजनीतिक दिग्गजों ने कुछ यूं दी श्रद्धांजलि

अलविदा इरफान : राजनीतिक दिग्गजों ने कुछ यूं दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर हॉलीवुड तक में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाला एक सितारा आज बूझ गया। एक्टर इरफान खान का आज मुंबई में 53 साल की उम्र में निधन हो गया। इरफान खान के निधन पर हर तरफ शोक की लहर है। राजनीतिक जगत भी शोक में डूब चुका है। इस बीच इरफान के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया। दरअसल, इरफान कैंसर से पीड़ित थे और कुछ महीने पहले ही लंबे समय तक विदेश में इलाज कराके लौटे थे। आखिरी बार वो फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम'  में नजर आए थे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'हमारे समय के सबसे असाधारण अभिनेताओं में से एक, इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर हैरान हूं। उनके काम को हमेशा याद रखा जाएगा और उनकी आत्मा को शांति मिले।'

वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट किया, 'मुझे हमारे देश के सबसे बहुमुखी अभिनेता इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर हैरानी हुई। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उन्हें शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

इसके अलावा, इरफान खान के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इरफान खान अभिनय शब्द की असली परिभाषा देनेे वाले अभिनेता थे ।चौहान ने इरफान खान के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, 'मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर, यह सत्य जानते हुए भी हर व्यक्ति के असमय निधन पर अत्यंत दु:ख होता है। अभिनय शब्द की असली परिभाषा देने वाले अभिनेता इरफान खान के निधन पर भावभीनी श्रद्घांजलि! अपने उत्कृष्ट अभिनय के माध्यम से आप सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। विनम्र श्रद्घांजलि!'

वहीं, प्रियंका गांधी ने लिखा, 'इरफान खान की बेमिसाल अदाकारी जैसी दूसरी मिसाल मिलनी मुश्किल है। उनके अभिनय ने भाषाओं, राष्ट्रों और मज़हबों की सीमाओं को तोड़ते हुए अदाकारी का एक ऐसा लहजा बनाया, जिसने कला और संवेदना के जरिए पूरी मानवता को एकजुट किया। आपका अभिनय हमारी थाती है। हम इसे सहेजकर रखेंगे।'



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस