लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में लगी आग, अब तक 10 लोगों की मौत

लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में लगी आग, अब तक 10 लोगों की मौत

मदुरै, तमिलनाडु : Madurai Train Fire तमिलनाडु में एक ट्रेन दुर्घटना सामने आई है। लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के एक यात्री कोच में मदुरै स्टेशन पर आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल हैं। 

बताया जा रहा है कि यह ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी। इस दौरान टूरिस्ट कोच में आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली, जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जिस कोच में आग लगी, वह एक निजी कोच था। इस कोच को शुक्रवार के दिन नागरकोइल जंक्शन पर जोड़ा गया था। उन्होंने बताया कि यात्री इस कोच में अवैध रूप से गैस सिलेंडर ले जा रहे थे। गैस सिलेंडर की वजह से ही कोच में आग लगी। इस निजी कोच के अलावा किसी अन्य डिब्बे में कोई नुकसान नहीं हुआ। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि डिब्बे में सवार यात्रियों ने 17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा शुरू की थी। उनका 27 अगस्त को चेन्नई जाने का कार्यक्रम था। चेन्नई से वे लखनऊ लौटने वाले थे। उन्होंने बताया कि जब डिब्बा खड़ा था, तब कुछ यात्री चाय/नाश्ता बनाने के लिए अवैध रूप से लाए गए रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसके कारण डिब्बे में लग गई। इसकी भनक लगने पर अधिकांश यात्री बाहर निकल गए। कुछ यात्री डिब्बे को अलग किए जाने से पहले ही प्लेटफार्म पर उतर गए थे।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...