Road Accident में सड़क दो लोगों की मौत

Road Accident में सड़क दो लोगों की मौत


गाजीपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी।शादियाबाद थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव निवासिनी मुनरी देवी (65) सोमवार की दोपहर मनिहारी ब्‍लाक के पास बाइक पर बैठकर घर जा रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकप ने धक्‍का मार दिया। इससे मुनरी देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज‍ दिया।

वही, नगसर थाना क्षेत्र के नेवाजु राय गांव निवासी संतोष राय के यहां मजदूरी कर रहे मजदूर की रविवार की देर रात ट्रैक्‍टर से गंभीर रुप से घायल हो गये। सोमवार की सुबह उपचार के लिए ले जाते समय रास्‍ते में ही उनकी मौत हो गयी। इस मामले में नगसर थानाध्‍यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मृतक बहादुरपुर गांव निवासी घुरहू (52) काफी दिनों से संतोष राय के यहां काम करता था। रात में खेत से गेहूं लेकर ट्रैक्‍टर से घर आ रहा था, तभी रास्‍ते में वह गिर गया। उपचार के लिए अस्‍पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद