बलिया : Road Accident में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बलिया : Road Accident में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम


रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रसड़ा कस्बा के आजाद चौराहा स्थित इंडिया फैमिली मार्ट के समीप रविवार की दोपहर कार की चपेट में आने से मां-बेटी की On the spot मौत हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।



रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित आजाद चौराहा के समीप इंडिया फैमिली मार्ट के सामने रविवार की दोपहर नीबू कबीरपुर से ईट भट्ठे से काम कर रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव हरिजन बस्ती निवासी उषा देवी (27) पत्नी शेषनाथ राम अपनी पुत्री पुष्पांजलि उर्फ भोली (12) तथा पड़ोसी पन्ना देवी (40) पत्नी हंसनाथ राम के साथ घर लौट रही थी। इसी बीच मऊ की ओर से आ रही तेज गति मारुति सुजुकी कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे उषा और उसकी बेटी भोली की मौत हो गयी।  

यह भी पढ़ें : खून से लथपथ पति का शव देख पत्नी सन्न, पहुंची पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को सीएचसी पहुंचाया। पत्नी और पुत्री की मौत की सूचना मिलते ही शेषनाथ राम कोतवाली पहुंच गए। दहाड़ मारकर रोते-रोते उसका बुरा हाल था। शेषनाथ राम ने मारुति सुजुकी अल्टो 800 सिल्वर कलर के विरुद्ध तहरीर दे दिया। पुलिस ने धारा 289, 304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।


शिवानंद बागले
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा