बलिया में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

बलिया में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

सिकंदरपुर, Ballia News : पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम पड़ोसी किशोर द्वारा पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बालिका की मां की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को कस्टडी में ले लिया है। वहीं बलिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

आरोप है कि पड़ोसी किशोर शुक्रवार की देर शाम पांच वर्षीय बालिका के घर पहुंचा। उस समय बालिका घर में खेल रही थी, जबकि परिजन घर से बाहर कोई काम कर रहे थे। बालिका को अकेला देख किशोर की नियत खराब हो गई और वह उसे बहला फुसलाकर घर के एक कोने में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।

बालिका के रोने की आवाज सुन घर के बाहर काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंच गए। इस बीच उक्त किशोर वहां से भाग निकला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक पकड़ी शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए किशोर को कस्टडी में ले लिया गया है। साथ ही बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

अजीत कुमार पाठक

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक