बलिया में गैस सिलेंडर बना काल, जिन्दा जली महिला ; चार झुलसे

बलिया में गैस सिलेंडर बना काल, जिन्दा जली महिला ; चार झुलसे

Ballia News : नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरौली करौता के सिहोरिया गांव में गैस सिलेंडर की पाइप लीकेज से लगी आग में एक महिला जिन्दा जल गयी, जबकि चार झुलस गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा से चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिहोरिया गांव निवासी मंशा (24) पत्नी संजय चौहान शुक्रवार की रात गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी बीच, सिलेंडर की पाइप लीकेज होने से आग लग गई। मंशा कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आग पूरी झोपड़ी को अपने आगोश में ले ली और वह आग की लपटों बीच घिर गयी।मंशा को बचाने के प्रयास में किशोर चौहान (55), हरिश्चंद्र चौहान (50), मेवाती (60) तथा जितेंद्र चौहान (35) झुलस गए। वहीं, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाने के साथ ही सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया, जहां से दो को रेफर कर दिया गया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय