प्रेमी को पाने के लिए रूबीना ने अपनाया हिंदू धर्म, रूबी बन रचाई शादी

प्रेमी को पाने के लिए रूबीना ने अपनाया हिंदू धर्म, रूबी बन रचाई शादी

बहराइच। देहात कोतवाली इलाके की रहने वाली रूबीना प्रेमी को पाने के लिए मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू बन गई। अब वह रूबी अवस्थी के नाम से जानी जाएगी। रूबीना बेगम ने रूबी अवस्थी बनकर मंदिर में अपने प्रेमी के नाम का सिंदूर भरकर उसकी जीवन संगिनी बन गयी। दोनों की शादी उन लोगों के लिए नजीर बन गई है, जो जाति व धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकने की फिराक में रहते हैं।
 
मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। शिवपुरा गांव की रहने वाली रूबीना बेगम अब रूबी अवस्थी बन चुकी हैं। रुबीना ने हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक, मंदिर में अपनी मांग में सिंदूर भरकर अपने गांव के ही शेष कुमार अवस्थी नाम के अपने प्रेमी शादी कर ली है। दोनों की शादी से लड़का पक्ष बहुत खुश है। वहीं लड़की पक्ष नाराज है। हालांकि पुलिस की सुरक्षा में दोनों की शादी 6 जून को एक मंदिर में करवा दी गई है।
 
बता दें कि रूबी और शेष दोनों शिवपुरा गांव के रहने वाले हैं। दोनों की मुलाकात लगभग 2 साल पहले हुई थी। रूबी की 18 साल की है, जबकि शेष 21 साल का। सुनहरे सपनों को संजोकर करीब 15 दिन पहले मुंबई चले गये। इधर, युवती के परिजनों ने नाबालिग बताकर प्रेमी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। दो समुदाय का मामला होने के चलते पुलिस सक्रिय हुई और प्रेमी जोड़े को मुंबई से बरामद कर बहराइच लाई।
 
युवती को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। वहीं लड़के को पुलिस हिरासत में रखा गया। रूबीना का कहना है कि वो अब आगे की जिंदगी शेष के साथ हिंदू बनकर रहेगी। दोनों ने कोर्ट में कहा कि वो शादी करना चाहते हैं। वहीं, लड़की ने अपनी मार्कशीट भी दिखाई, जिससे वो बालिग साबित हो रही थी। कोर्ट ने दोनों को अपने मन से शादी करने की इजाजत दे दी। 6 जून को वकील दिनेश जायसवाल ने रूबीना के हिंदू बनने के पेपर तैयार करवाएं। उसके बाद पुलिस सुरक्षा में दोनों की शादी करवाई गई।
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार