स्टेटिसटिकल इन्वेस्टीगेटर के पद पर चयनित हुई बलिया की बेटी लक्ष्मी मिश्रा

स्टेटिसटिकल इन्वेस्टीगेटर के पद पर चयनित हुई बलिया की बेटी लक्ष्मी मिश्रा

मझौवां, Ballia News : मझौवां गांव की रहने निवासी लक्ष्मी मिश्रा ने बलिया का नाम रोशन किया है। कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल (CGL) परीक्षा में सफलता हासिल कर लक्ष्मी स्टेटिसटिकल इन्वेस्टीगेटर के पद पर चयनित हुई है। लक्ष्मी को मिली शानदार सफलता से परिवार समेत पूरे गांव में खुशी की लहर है।

लक्ष्मी के पिता का नाम पुरुषोत्तम मिश्र है। लक्ष्मी की प्रारंभिक शिक्षा गांव से सटे पचरूखियां स्थित सिस्टर निवेदिता डे स्कूल से हुई है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से B.Sc की डिग्री हासिल कर लक्ष्मी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से स्टेटिसटिक्स विषय में M.Sc की पढ़ाई पूरी की।

सेल्फ स्टडी करते हुए लक्ष्मी ने सीजीएल की परीक्षा दी, जिसमें उन्हें कामयाबी मिली है। अब लक्ष्मी मिश्रा गृह मंत्रालय के साथ काम करेंगी। उनकी सफलता पर परिवार में हर्ष का माहौल है। अपनी सफलता का श्रेय लक्ष्मी ने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। बोली, मेहनत का फल जरूर मिलता है। उन्हें यह उम्मीद थी कि एक न एक दिन सफलता प्राप्त होगी। इसलिए कभी मन को छोटा नहीं किया, जिससे आत्मविश्वास हमेशा बना रहा, जिसके बदौलत सफलता मिली है। 

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

हरेराम यादव

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार