बलिया में हार्ट अटैक से कर्मचारी नेता की मौत, बलिया सदर तहसील में थी तैनाती ; शोक की लहर 

बलिया में हार्ट अटैक से कर्मचारी नेता की मौत, बलिया सदर तहसील में थी तैनाती ; शोक की लहर 

Ballia News : सदर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक व राजस्व संघ के मंत्री लाल बाबू यादव की मौत गुरुवार को हृदयाघात (Heart Attack) से हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही राजस्व कर्मियों के अलावा बड़ी सख्या में कर्मचारी नेता जिला अस्पताल पहुंच गये। उधर, घटना की सूचना मिलते ही उनके घर कोहराम मच गया। 
 
सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के उसरी गांव निवासी 56 वर्षीय लाल बाबू यादव की तैनती बतौर राजस्व निरीक्षक सदर तहसील में थी। वे गुरुवार को किसी काम से बांसडीह गये थे, जहां उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। सहयोगियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी मिलते ही कर्मचारी नेता वेद प्रकाश पांडेय, सत्या सिंह, सुशील त्रिपाठी, कौशल उपाध्याय, निर्भय सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी व कर्मचारी नेता अस्पताल पहुंच गये।
 
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा
बलिया :  टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ व...
बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार
25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया