Navy अफसर बताकर की थी बेटे की शादी, निकला टैक्सी ड्राइवर

Navy अफसर बताकर की थी बेटे की शादी, निकला टैक्सी ड्राइवर

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की शिवधाम कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के पिता की तहरीर पर की है। आरोप यह भी है कि सेवानिवृत्त दरोगा ने बेटे को नेवी अफसर बताकर शादी किया था, लेकिन शादी के बाद पता चला कि युवक टैक्सी चालक है। 
 
फरीदपुर कस्बे के लाइनपार मठिया निवासी राजू ने बताया कि उनकी पुत्री प्रियम श्रीवास्तव (25) की शादी ढाई साल पहले सेवानिवृत्त दरोगा राजकुमार के बेटे पवन श्रीवास्तव से हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। शनिवार रात उनके पास किसी का फोन आया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। वह परिवार के साथ बरेली पहुंचे तो उनकी बेटी कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थी।
 
सुभाषनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो लटकने (हैंगिंग) से मौत की पुष्टि हुई। राजू ने बेटी के पति, सास-ससुर व जेठ-जेठानी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पचास हजार रुपये दहेज की खातिर बेटी को परेशान किया जाता था। आरोप यह भी है कि राजकुमार ने अपने बेटे पवन को नेवी में अफसर बताकर रिश्ता तय किया था। उन्होंने नेवी अफसर की ड्रेस में पवन का एक फोटो भी उन्हें दिखाया था। झांसे में आकर उन्होंने प्रियम की शादी पवन से कर दी। बाद में पता लगा कि वह टैक्सी चलाता है।
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट