प्यार को पाने के लिए प्रेमिका ने उठाया यह कदम, पहुंची पुलिस और...

प्यार को पाने के लिए प्रेमिका ने उठाया यह कदम, पहुंची पुलिस और...

बोकारो। कसमार के रघुनाथपुर निवासी चंदन महतो और रानीटांड की करमी के बीच दो साल पहले रॉन्ग नंबर फोन लग जाने से बातचीत शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। फोन पर घंटों बातें होने लगीं। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। एक-दूसरे से शादी का वादा किया, लेकिन कुछ दिनों से चंदन अपनी प्रेमिका करमी से कटने लगा था।

वादा से मुकरने वाले प्रेमी के चौखट पर तीन दिनों से धरनारत प्रेमिका पुलिस के आश्वासन पर मान गयी है। पुलिस ने रोजगार के लिए हैदराबाद में रह रहे युवक को दो दिन में आकर शादी करने को कहा है, अन्यथा नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सार्थक पहल पर युवती अपने परिजनों के साथ घर लौट गयी। प्रकरण झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत कसमार प्रखंड के रघुनाथपुर गांव का है। युवती रानीटांड़ की रहने वाली है। युवती और रघुनाथपुर गांव निवासी चंदन महतो के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। चंदन ने न सिर्फ युवती को शादी करने का आश्वासन दिया था, बल्कि किसी दूसरे से उसकी शादी भी नहीं होने देता था। इस बीच चंदन रोजगार की तलाश में हैदराबाद चला गया।
 
युवती को इसकी जानकारी हुई तो वह चंदन के घर रघुनाथपुर पहुंची और बिना खाये-पीये उसके चौखट पर बैठ गई। चंदन के परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कसमार थाना प्रभारी ने तीन दिन से प्रेमी को पाने के धरने पर बैठी युवती को समझाया। तय हुआ कि दो दिनों के अंदर हैदराबाद से लौटकर चंदन आयेगा और शादी के संबंध में कोई निर्णय लेगा। इसके बाद लड़की ने धरना खत्म कर दिया। लड़की द्वारा अपने प्यार को पाने के लिए उठाये गये कदम की पूरे गांव में चर्चा हो रही है।
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश