शादी में हर्ष फायरिंग की गोली से बीए की छात्रा की मौत

शादी में हर्ष फायरिंग की गोली से बीए की छात्रा की मौत

पटना। बिहार के जमुई में सोमवार की रात मुखिया की भतीजी की शादी में समधी मिलन के दौरान हर्ष फायरिंग की गोली सिर में लगने से छात्रा की मौत हो गयी। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव की है। मृतका मिर्चा गांव निवासी रविन्द्र राम की पुत्री सोनम कुमारी है, जो बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
 
सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत मिर्चा पाठकचक पंचायत की मुखिया जया देवी की भतीजी की शादी थी। खैरा प्रखंड अंतर्गत खडूई बरियारपुर गांव से बारात गाजे बाजे के साथ पहुंची। शादी के दौरान समधी मिलन होने लगा, तभी बारात की तरफ से हर्ष फायरिंग हुई, जिसकी गोली सोनम के सिर में लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 
 
आक्रोशित ग्रामीणों ने सोनम के शव के साथ मंगलवार की सुबह जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित मिर्चा मोड़ के पास जाम कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। लोगों का कहना था कि बिहार में शराबबंदी लागू है, फिर भी धडल्ले से शराब बिक रहा है। बारात में कई बाराती शराब पीकर झूम रहे थे। इसी क्रम में शराबी बाराती ने हर्ष फायरिंग करते हुए छात्रा की जान ले ली।
 
पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर हटवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हर्ष फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। आरोपी टाउन थाना क्षेत्र के बिठलपुर का निवासी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश