बलिया में सगाई के दौरान मारपीट व हवाई फायरिंग में मची भगदड़, Video वायरल ; एक्शन मोड में पुलिस

बलिया में सगाई के दौरान मारपीट व हवाई फायरिंग में मची भगदड़, Video वायरल ; एक्शन मोड में पुलिस

Ballia News : सहतवार रेवती मार्ग पर स्थित सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ममता उत्सव वाटिका में सगाई की रस्म के दौरान मारपीट और हवाई फायरिंग से भगदड़ मच गयी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कई नकाबपोशों के गालीगलौज और असलहे से हवाई फायर करते देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, पीड़ित पक्ष ने 6 नामजद व  15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

सहतवार थाना क्षेत्र के दतौली निवासी राणा प्रताप सिंह पुत्र स्व. बलवन्त सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी लड़की की सगाई का कार्यक्रम ममता उत्सव वाटिका में चल रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर ममता उत्सव वाटिका के बगल के ही कुछ लड़के 15-20 अज्ञात लड़कों के साथ लाठी डंडे व कट्टे के साथ आकर मारपीट करने लगे।

उस समय हमारा लड़का सगाई के कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कर रहा था। वह अंदर भागकर किसी तरह जान बचाया। वही, हमारे रिश्तेदार समझा-बुझाकर उन लोगों को किसी तरह बाहर किये। इसी बीच एक लड़के ने मेरे को लक्ष्य कर फायरिंग कर दिया। संयोग से मै बच गया। इस बारे में सहतवार थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़े C और D में फंसे कई विभाग, बलिया डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण; इन दो अफसरों को सख्त हिदायत

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े दुःखद खबर : जिन्दगी की जंग हार गई बलिया बेसिक में तैनात शिक्षिका सिम्पल चौरसिया

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध
बलिया : उत्तर प्रदेश की राजनीति और अर्थनीति में 'बजट' अब वित्तीय विवरण नहीं, बल्कि एक भव्य 'इवेंट' बन चुका...
'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र
बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत
11 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM
बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत