शौचालय टैंक की सफाई पड़ी भारी : पिता-पुत्र समेत चार की मौत, एक रेफर

शौचालय टैंक की सफाई पड़ी भारी : पिता-पुत्र समेत चार की मौत, एक रेफर

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बहोरा रामनगर गांव अंतर्गत खपरधिक्का टोला में रविवार की सुबह सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान पिता-पुत्र गैस की चपेट में आने से गिर गए। उन्हें बचाने गए पट्टीदारी के तीन लोग भी सेफ्टी टैंक में गिर गए। इसकी जानकारी होते ही अफरा तफरी मच गई। पांचों लोगों को गंभीरावस्था में कोटवा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने पिता-पुत्र समेत चार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पांचवें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। 
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नन्द कुशवाहा (45) के घर का सेफ्टी टैंक ओवरफ्लो हो रहा था। इसको देखते हुए नन्द कुशवाहा रविवार की करीब दस बजे अपने बेटे नितेश (25) के साथ ढक्कन खोलकर सफाई करने उतरे। लेकिन गैस की चपेट में आने के कारण टैंक में ही रह गए। घरवालों ने इसकी सूचना पट्टीदारी के लोगों को दी तो आनन्द कुशवाहा (26), दिनेश कुशवाहा (38) व राजकुमार पहुंचे।
 
नन्द कुशवाहा व नितेश की बचाव में ये तीनों टैंक में उतरे, लेकिन निकल नहीं पाए। इससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सेफ्टी टैंक साफ करने वाली मशीन मंगाई गई। टैंक साफ कराकर पांचों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में सभी को कोटवा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने नन्द कुशवाहा, उनके पुत्र नितेश कुशवाहा, आनन्द और दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजकुमार को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसो की सूचना मिलते ही डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल, एएसपी रितेश सिंह, एसडीएम सदर महात्मा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी ली। 
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद