सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज आयेंगे बलिया, ये है पूरा कार्यक्रम

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज आयेंगे बलिया, ये है पूरा कार्यक्रम

Ballia News : समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज (27 मई) को बलिया में आ रहे हैं। सपा प्रमुख अपरान्ह एक बजकर 40 मिनट पर पकड़ी थाना क्षेत्र के धड़सरा गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। वहां दिवंगत छात्रनेता हेमंत यादव को श्रद्धांजलि देने के साथ ही परिजनों से मुलाकात करेंगे। फिर, दो बजकर 10 मिनट पर वहां से 2.30 बजे रसड़ा क्षेत्र के खड़सरा अजीजपुर गांव पहुंचकर समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि के पिता को श्रद्धांजलि देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री यहां तीन बजे तक रहेंगे। इसके बाद लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बलिया दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारी की है। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए हैं। शुक्रवार को अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद