महिला की हत्या कर फ्रिज में छिपाया शव, बदबू रोकने के लिए डेड बॉडी पर परफ्यूम लगाता रहा कातिल

महिला की हत्या कर फ्रिज में छिपाया शव, बदबू रोकने के लिए डेड बॉडी पर परफ्यूम लगाता रहा कातिल

Haidarabad : दिल्ली के श्रद्धा वॉकर हत्याकांड जैसा ही एक मामला हैदराबाद में सामने आया है। यहां 48 वर्षीय शख्स ने 55 वर्षीय महिला की न सिर्फ हत्या की, बल्कि शव के टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया। बदबू को रोकने के लिए उसने अगरबत्ती, फिनायल का इस्तेमाल तो किया ही, शव पर परफ्यूम लगाता रहा। हत्या की वजह उधार वापस मांगना बताया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चंद्र मोहन तथा यारम अनुराधा रेड्डी लगभग 15 सालों से एक-दूसरे को जानते थे। बताया जा रहा है कि रेड्डी ने 2008 में मोहन को 7 लाख रुपये दिए थे। लेकिन लंबे समय तक रुपये वापस नहीं मिलने के चलते महिला ने चंद्र मोहन पर दबाव बनाना शुरू किया। इससे नाराज होकर मोहन ने रेड्डी को मौत के घाट उतार दिया। खबरों के अनुसार, रेड्डी पति से अलग होने के बाद मोहन के घर में ही रह रही थी। मोहन ऑनलाइन स्टॉक मार्केट में काम करता है, जबकि रेड्डी फाइनेंस एजेंट थी।
 
वहीं, लगातार हो रही रुपयों की मांग से 12 मई को तनाव ज्यादा बढ़ गया। बहस होने के बाद मोहन ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। सीने और पेट में गंभीर चोट आने से मौके पर ही रेड्डी की मौत हो गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने पत्थर काटने वाली दो छोटी मशीनें खरीदी और इसके जरिए महिला के सिर समेत 6 हिस्से कर दिए। खबरों के मुताबिक, मोहन ने पैर और हाथों को काटकर घर के फ्रिज तथा अन्य हिस्सों को सूटकेस में रखा था। 15 मई को पीड़िता का सिर मूसी नदी में फेंक दिया। 17 मई को नदी से महिला का सिर बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने मालकपेट पुलिस को सूचना दी। करीब एक सप्ताह की जांच पड़ताल के बाद मोहन को गिरफ्तार किया जा सका। कहा जा रहा है कि गिरफ्तारी में सीसीटीवी की बड़ी भूमिका रही। 
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क