Sankalp's summer camp in Ballia : बलिया में 26 मई से चलेगा संकल्प का समर कैंप, बच्चे बनेंगे स्मार्ट

Sankalp's summer camp in Ballia : बलिया में 26 मई से चलेगा संकल्प का समर कैंप, बच्चे बनेंगे स्मार्ट

Sankalp's summer camp in Ballia : बलिया की साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संकल्प द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए ग्रीष्मकालीन कार्यशाला (Summer Camp) 26 मई से श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया (TD COLLEGE Ballia) में चलेगी। 20 जून तक चलने वाले इस कार्यशाला में बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यशाला के निदेशक वरिष्ठ रंगकर्मी व संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में बच्चों को अभिनय, नृत्य, गायन, वादन, क्राफ्ट, स्टोरी टेलिंग, पोएट्री टेलिंग, योगा, मेडिटेशन, इंडोर गेम्स इत्यादि का विशेष प्रशिक्षण कला विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। बच्चों को कला की बारीकियों से परिचय कराया जाएगा। इसके अलावा साहित्य, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों के साथ बच्चों का संवाद कार्यक्रम भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरे साल बच्चे स्कूल, होमवर्क और ट्यूशन में व्यस्त रहते हैं। इस वजह से उनमें एकरसता आ जाती है। यह कैंप उन्हें फिर से ताजगी से भर देता है। साथ ही खेल खेल में बहुत कुछ सीखने का अवसर प्रदान करता है। कैंप में 6 साल से 16 साल तक के बच्चे बच्चियां प्रवेश ले सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। 

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

कार्यशाला के समापन पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।  कार्यशाला का समय प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक है। कार्यशाला में रजिस्ट्रेशन 26 मई को सुबह 7 बजे श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में होगा। आशीष त्रिवेदी ने बताया कि संकल्प के समर कैंप का यह अठराहवां साल है।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश