किसानों के सम्मान के लिए मोदी सरकार ने की बड़ी पहल: बंटी

किसानों के सम्मान के लिए मोदी सरकार ने की बड़ी पहल:  बंटी





रसड़ा (बलिया)।  घोसी  लोकसभा 70 संसदीय सीट से वैसे तो अभी तक भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। बावजूद इसके भाजपा ने अपना चुनाव अभियान प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को आदर्श नगर पालिका  गांधी पार्क के मैदान में आयोजित विजय संकल्प किसान  सम्मेलन में भाजपा नेताआें ने भाजपा के पक्ष में अपना जनसमर्थन मांगा। भाजपा द्वारा आयोजित प्रथम जनसभा में काफी संख्या में कार्यकर्त्ता व किसानों ने भाग लिया।
 मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश को शिखर पर पहुंचाया है तथा पूरे विश्व में भारत एक महा शक्ति के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में किसानों के हित में बड़े महत्वपूर्ण कार्य किए। गन्ने के बकाये का भुगतान, यूरिया खाद की उपलब्धि, गांव-गांव में विद्युत आपूर्ति के अलावा गरीब किसानों को 6 हजार रूपये प्रतिवर्ष दिए जाने की घोषणा से किसानों में नई जागृति आयी है।
नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, मऊ भाजपा के जिलाध्यक्ष दिग्विजय राय, घोसी लोक सभा क्षेत्र के संयोजक एचएन सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सहित गणेश सिंह, संजय जायसवाल आदि वक्ताआें ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। इस मौके पर गोपाल जी सोनी, संजीत खरवार, इकबाल अहमद, अजीत भारद्वाज, आेमप्रकाश कुशवाहा, दिनेश वर्मा, रवि आर्य  आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महंथ कौशलेंद्र गिरी व संचालन प्रदीप सिंह ने की।


रिपोर्ट पिन्टू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट 8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
जिस हिसाब से सोशल मीडिया पर आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की खबरें तैर रही हैं, उस हिसाब से...
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश