मासूम का गला दबाने के बाद छत से कूदी इंजीनियर की पत्नी, फिर...

मासूम का गला दबाने के बाद छत से कूदी इंजीनियर की पत्नी, फिर...


भोपाल। लॉकडाउन की खामोशी में बैरागढ़ के सीटोओ की सर्वोदय कॉलोनी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक मां ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची का गला घोंट दिया। इसके बाद खुद दूसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है। घटना की वजह पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद बताया जा रहा है। हालांकि बेटी की हत्या के बाद मां की आत्महत्या रहस्य बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच सर्वोदय कॉलोनी में रहने वाले मनोज यादव की पत्नी अर्चना यादव (26) साल ने अपनी बेटी का गला घोंटने के बाद दूसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है, ऐसा पति ने बताया है। पुलिस को घटना की जानकारी तब हुई, जब पति अपनी मृत बेटी को लेकर पहले सिविल अस्पताल और फिर थाने लेकर पहुंच गया। पुलिस घटनास्थल पर जाकर मृतक महिला और बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

मृतका की सास कांता यादव ने बताया- कुछ दिन पहले मनोज गांव गया था, जिसे लेकर अर्चना नाराज थी। बेटी का गला दबाने के बाद वह ऊपर गई और छलांग लगा दी। बताया जाता है कि पति मनोज ऊपर घर के कमरे में लैपटॉप पर ऑनलाइन कुछ काम कर रहा था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद बहुत कुछ साफ हो जाएगा। अर्चना इंदौर की रहने वाली थी, उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी और पति पुणे में साफ्टवेयर इंजीनियर है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक