बलिया : Accident में 8वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, Mumbai में तड़प रहा पिता

बलिया : Accident में 8वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, Mumbai में तड़प रहा पिता


हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर ढाले के समीप बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नंदपुर गांव निवासी अनिल गुप्ता का 13 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार गुप्ता किसी कार्य वश बुधवार की देर शाम साइकिल से नीरुपुर गया था। वहां से वह वापस लौट रहा था। इस दौरान बलिया से पिण्डारी की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकप ने साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें : बलिया : Lockdown ने बढ़ाई दूरी, जिगर के टुकड़ों को गले नहीं लगा सकें माता-पिता ; वृद्ध बाबा ने दी मुखाग्नि

पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने हादसे की सूचना उसके परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गये। शव को देख परिवार के लोग विलाप करने लगे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थानाध्यक्ष हल्दी सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि इस मामले में मृतक के चाचा जितेंद्र गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात पिकप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 


पिता मुम्बई में

मृतक अखिलेश के पिता अनिल गुप्ता मुम्बई में मजदूरी करते है। लाकडाउन के चलते मुम्बई में ही फंसे हुए है। अनिल के दो पुत्रों में अखिलेश छोटा था। मृतक की मां रूबी देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम छाया हुआ है।

आठवीं का छात्र था अखिलेश

पिकप की चपेट में आकर काल के गाल में समाया अखिलेश 8वीं का छात्र था। वह शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के उप्रावि नंदपुर में पढ़ता था और काफी होनहार था। छात्र की मौत पर वृज किशोर पाठक, यज्ञ किशोर पाठक, सुधा पाठक, अर्पिता बसाक, वंदना पाठक व रमाकांत ओझा ने संवेदना व्यक्त की है।


आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद