बलिया : नाव पर सवार होकर डीएम-एसपी ने देखा 'बार्डर'

बलिया : नाव पर सवार होकर डीएम-एसपी ने देखा 'बार्डर'



मनियर, बलिया। जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही व एसपी देवेन्द्रनाथ ने बुधवार को बिहार के सिवान जिले के सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने घाघरा नदी में नाव से करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया।  इस दौरान नदी के किनारे मड़ई और टेंट लगाकर ड्यूटी कर रहे जवानों के साथ डीएम-एसपी ने काफी देर तक बैठकर उनकी हौसलाअफजाई की।

यह भी पढ़ें : बलिया डीएम ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, ताकि...


जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई है। बॉर्डर पर खास एहतियात बरतनी है कि कोई भी व्यक्ति जिले में प्रवेश न कर पाए। जलमार्ग पर भी विशेष नजर रखनी है। उन्होंने मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे जवानों के हौसला अफजाई की। इसके बाद डीएम-एसपी ने नाव पर बैठकर बांसडीह थाना क्षेत्र से मनियर थाना क्षेत्र तक का स्थलीय भ्रमण किया। करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारियों ने नाव से भ्रमण किया। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक