बलिया : चोरों ने खंगाला हेड कांस्टेबल का घर, जांच में जुटी पुलिस

बलिया : चोरों ने खंगाला हेड कांस्टेबल का घर, जांच में जुटी पुलिस


मनियर, बलिया। कोरोना वायरस से देश को सुरक्षित करने में लगे पुलिसकर्मियों का घर सुरक्षित नहीं है। चोरों ने उनके घर में घुसकर लाखों रुपए का गहना एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने मनियर पुलिस को भोर में दी। मौके पर पहुंची डायल 112 नम्बर एवं मनियर थाने की पुलिस ने मौका मुआयना किया। 

मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर में अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक अनत सिंह के घर के पिछवाड़े से चोर छत के सहारे घर में प्रवेश कर गए। जिस घर में परिजन सोए थे, उस घर का दरवाजा बाहर से बंद कर चोरों ने शेष कमरों में रखे बक्से को तोड़कर सामान तितर-बितर कर 55 हजार रुपये नगदी, लगभग 17 भर सोने के गहने के अलावा चार सोने का चैन, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का आयरन चुरा लिया।

दूसरे फ्लोर पर सोए परिजनों की नींद जब भोर में टूटी तो नीचे आए। खुला कमरा एवं समान तीतर बीतर देख उनके होश उड़ गए। रिटायर्ड प्रधानाध्यापक अनंत सिंह ने गोरखनाथ मंदिर में तैनात हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह (पुत्र) एवं आजमगढ़ में तैनात कांस्टेबल राहुल कुमार सिंह (पौत्र) को फोन से सूचना दिए। वे लोग सूचना पाकर बुधवार को गांव पहुंचे। यही नहीं चोरों ने उनके घर के कुछ दूरी पर सुधाकर उपाध्याय के घर में भी चोरी करने की नियत से गए, लेकिन  सफल नहीं हुए।

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश