बलिया के 96.39 प्रतिशत शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक फेल !

बलिया के 96.39 प्रतिशत शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक फेल !


बलिया। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों द्वारा अभी तक लॉगिन तक नहीं किए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने सख्त आदेश जारी किया है। बीएसए ने कहा है कि मानव सम्पदा में फीड 8935 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक के सापेक्ष 8612 द्वारा लागइन तक नहीं किया गया है, जो खेदजनक है।


बीएसए ने कहा है कि बलिया के 96.39 प्रतिशत शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक द्वारा अब तक मानव सम्पदा पोर्टल पर लागइन नहीं किये जाने पर महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने नाराजगी व्यक्त की है। बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि आप सभी उक्त निर्देशों का पालन तत्काल सुनिश्चित करते हुए मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षकों का सेवा विवरण, अवकाश विवरण फीड कराने एवं वेरीफिकेशन का कार्य कराते हुए लागइन कराकर तीन दिवस में अवगत करावें, अन्यथा किसी भी खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन आहरण अग्रिम आदेश तक किया जाना सम्भव नहीं होगा।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे